फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बीच बचाव करना पड़ा भारी, मारपीट में सरिया से किया वार

Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सरिया से हमले में घायल शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में सेक्टर जीटा की मार्केट में मंगलवार रात मारपीट के मामले में एक व्यापारी को बीच बचाव करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने लोहे की सरिया से वार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9 बजे एवीजे हाइट्स सोसाइटी के पास मार्केट में कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि सभी नशे में धुत थे। यह देख उधर से गुजर रहे व्यापारी राजेश निवासी एवीजे हाइट्स बीच बचाव के लिए आगे आए। इस पर आरोपियों ने डंडे व लोहे की सरिया से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


आसपास के लोग मदद के लिए आए तो आरोपी फरार हो गए। राजेश के साथी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश शहर में वर्कशॉप चलाता है। 

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बबली, किशन, मनोज और अनिल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी साकीपुर गांव के रहने वाले हैं।  

जांच जारी है
मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने एक व्यापारी को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों पर सोने की चेन लूटने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।- प्रवीण यादव, कोतवाली प्रभारी सूरजपुर 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें