फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर अलीगढ़ के युवक की मौत

Fri, 30 Jan 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के साथ अलीगढ़ से गाजियाबाद पहुंचे एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने साथी युवक पर उसे ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जीआरपी अधिकारी इसे हादसा मान रहे हैं। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक मालगाड़ी शंटिंग के दौरान युवक के चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

अलीगढ़ के खैर रोड़ स्थित लक्ष्मणपुर निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा सचिन (22) अपने दोस्त हिमांशु (20) के साथ बुधवार की सुबह करीब 11 बजे ईएमयू से दिल्ली से कैमरा लेने जा रहा था।

पेशे से फोटोग्राफर सचिन ने दिल्ली में कैमरा ठीक होने के लिए दिया था। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक हिमांशु ने बताया कि आउटर पर ईएमयू रुकी तो सचिन ने उसे शौच जाने के लिए बताया।
विज्ञापन


आउटर पर ही उतरकर सचिन शौच के लिए एक मालगाड़ी के नीचे बैठ गया। इसी दौरान मालगाड़ी चल पड़ी। सचिन ने निकलने की कोशिश की, लेकिन वह उसकी चपेट में आ गया।

हिमांशु ने शोर मचाकर शंटिंग करा रहे रेलवे कर्मचारी को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हिमांशु ने जीआरपी को भी सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हिमांशु पर सचिन को ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया। जीआरपी एसएसआई पंकज लवानिया ने इससे इनकार किया है।

उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया धक्का देने का मामला सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सचिन के परिजनों ने हिमांशु के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें