फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रह रही युवती ने फांसी लगाकर दी जान, गर्भवती होने का भी खुलासा

Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
अपने दोस्त के साथ लिव इन में रह रही युवती ने शनिवार को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतका की शिनाख्त रुचि (24) के रूप में हुई है। सूत्रों की मानें तो युवती गर्भवती थी।
विज्ञापन


अपने दोस्त से झगड़ा करने के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली रुचि अपने दोस्त शिवम के साथ कटवारिया सराय इलाके में किराए के मकान में रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नहीं लगाए शिवम पर किसी तरह के आरोप

पु‌लिस - फोटो : file photo
दोनों ही प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे। पुलिस की मानें तो जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे। अक्सर शिवम व रुचि का छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। शनिवार शाम के समय शिवम किसी काम से बाहर निकला था। 

इस बीच रुचि ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। शिवम कमरे में पहुंचा तो उसने उसे फंदे से लटके देखा। शिवम रुचि को तुरंत पंखे से उतारकर सफदरजंग अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिल्ली पहुंचने पर रुचि के परिवार ने शिवम पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि रुचि गर्भवती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें