फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल तक क्रिकेट कोच करता रहा ट्रेनी से दरिंदगी

Thu, 22 Oct 2015 08:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर की थ्रीएस क्रिकेट अकादमी में कोच नमन शर्मा उर्फ हैप्पी पर ट्रेनी किशोर (15) से चार साल तक दरिंदगी करने का आरोप है। इस संबंध में किशोर के पिता ने सिहानी गेट कोतवाली में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें पोक्सो एक्ट भी लगाया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में अकादमी के अध्यक्ष और दो अन्य कोच पर मामले को दबाने का भी आरोप है। पीड़ित ट्रेनी कोच नमन से चार साल से क्रिकेट कोचिंग ले रहा था।

आरोपी यूपी की तरफ से अंडर-23 खेल चुका है। दूसरी तरफ, नमन ने आरोपों को बेबुनियाद और बदनाम करने की साजिश बताया है।

एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि राजनगर निवासी किशोर के पिता ने एफआईआर लिखाई है कि 23 जुलाई 2011 को उन्होंने बेटे का एडमिशन थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी राजनगर में कराया था।

30 जून 2012 को क्रिकेट खेलते हुए बेटे को चोट लगी तो नमन इलाज के बहाने उसे अपने घर पुराना गांधीनगर ले गया, जहां उसने बेटे के साथ कुकर्म किया।

किसी से इसकी शिकायत करने पर पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नमन कारों में और क्रिकेट अकादमी की पवेलियन में डरा धमकाकर उनके बेटे से दरिंदगी करता रहा।
विज्ञापन


इसकी शिकायत उनके बेटे ने क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष एसएस शर्मा, अन्य कोच गौरव सिंह और विपिन राणा से की। इन तीनों ने उसे चुप रहने के लिए कहा। धमकी दी कि अगर किसी और से शिकायत की तो परिवार सहित जान से मार देंगे।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पीड़ित के पिता ने दावा किया कि इससे किशोर सहम गया और एकांत में रहने लगा। डर से उसने यह बात परिवार को भी नहीं बताई।

तीन अक्तूबर को नमन शर्मा किशोर को रात साढे़ नौ बजे घर से बुलाकर क्रिकेट चयनकर्ताओं से मीटिंग कराने के बहाने अपने घर ले गया और फिर दरिंदगी की।

19 अक्तूबर को इसकी शिकायत किशोर ने अपनी मां से की। मां ने पति को बताया तो उन्होंने सिहानी गेट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें