फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला एक्सप्रेस से टकराई स्कूल बस, छात्रा गंभीर

Thu, 22 Oct 2015 08:34 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीकरी रोड रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे चालक की लापरवाही से स्कूल बस अंबाला एक्सप्रेस से टकरा गई। बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार चौथी क्लास की छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसे के वक्त बस में टीचर समेत तीन बच्चे और थे, जो बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने घायल बच्ची को अस्पताल में पहुंचाया। छात्रा के सिर में गंभीर चोट है।

एसपी रूरल और एसडीएम ने स्कूल प्रबंधन और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्कूल स्टाफ का दावा है, बस चालक को कम सुनाई देता है। स्कूल ने चालक को हटा दिया है।

हापुड़ रोड पर डा. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल है। स्कूल ने विकास बस सर्विस की बसें कांट्रैक्ट पर स्कूल में लगाई हैं। बुधवार दोपहर छुट्टी होने के बाद बस चालक 27 स्कूली बच्चे लेकर चला था।
विज्ञापन


सीकरी रोड रेलवे फाटक के पास पहुंचने तक छह बच्चे, स्कूल टीचर रेखा और चालक बस में रह गए थे। दो बच्चों को उतारकर चालक बस लेकर चला।

गेट मैन इंद्रजीत ने बताया कि दिल्ली की ओर से 14521 अंबाला एक्सप्रेस आने की सूचना मिलने के बाद फाटक बंद कर दिए गए थे। ट्रेन अप लाइन पर सामने से आती दिखाई दे रही थी।

इसके बावजूद चालक ने बस को बैक किया और बस ट्रेन से जा टकराई। टक्कर लगते ही बस की दिशा बदल गई और पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

धड़ाम की आवाज सुनकर पहुंचे युवकों ने बस में घायल हुई चौथी क्लास की छात्रा दीप्ति (8) पुत्री रविंद्र निवासी कृष्णानगर को अस्पताल में पहुंचाया।

बच्चे चीखे-अंकल बस रोको
घायल दीप्ति ने बताया कि ट्रेन को देख मैं और सहपाठी अवनी, शुभम, आरना निवासी कृष्णानगर चीख रहे थे कि अंकल सामने से ट्रेन आ रही है, बस पीछे मत करो। मगर बस चला रहे अंकल ने अनसुनी कर दी।

हादसे के बाद चालक बस से कूदकर भाग गया। हादसे की सूचना से अभिभावकों में हड़कंप मच गया। बच्चों के सकुशल मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

कम सुनाई देता है बस चालक को
अस्पताल में स्कूल स्टाफ ने मीडिया को बताया कि बस चालक को कम सुनाई देता है। इसी वजह से वह बच्चों और ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया होगा।

प्रिंसिपल नेत्रपाल का कहना है है कि चालक पांच दिन पहले ड्यूटी पर आया था। कम सुनने की जानकारी उन्हें नहीं है। चालक को बस से हटा दिया गया है।

चालक की लापरवाही
एसपी रूरल राकेश पांडे ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि बस चालक ब्रिजेश सिंह भोजपुर गांव का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे पकड़ लिया था, मगर बाद में वह भाग गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें