फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी क्लास की छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप

Tue, 28 Jul 2015 06:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी क्लास की छात्रा को पड़ोसी ने माचिस देने के बहाने घर में बुलाया और रेप किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने विजयनगर थाने में एफआईआर कराई। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के पिता ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

9 वर्षीय बेटी तीसरी कक्षा की छात्रा है। छात्रा की मां सोमवार देर शाम बाजार गई थी। इस दौरान लाइट नहीं थी। पड़ोस में रहने वाले मोनू ने बच्ची को माचिस देने के बहाने घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव का कहना है कि आरोपी मोनू एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

वारदात के बाद वह भाग गया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रेप और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की र्गई है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें