फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में वाहन चोरों का आतंक, एक कार और 11 बाइक चोरी

Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
Car Thief
विज्ञापन
साइबर सिटी में वाहन चोर गिरोह का आतंक है। वाहन चोरों ने पिछले 24 घंटे के दौरान एक कार और 11 बाइकें पार कीं।  पुलिस अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


दिलीप कुमार शहर के ग्रीनवुड सिटी में रहते हैं। उन्होंने सेक्टर-40 थाना पुलिस को बताया है कि घर के सामने उसकी बाइक खड़ी थी जोकि चोरी हो गई। इसी तरह सिलोखरा निवासी बलबीर ने भी सेक्टर-40 थाना पुलिस को बाइक चोरी की शिकायत दी है।

पालम विहार थाना एरिया अंतर्गत चोमा गांव निवासी मनोज ने पुलिस को बताया है कि बुधवार रात वह अपनी ऑल्टो कार घर के बाहर खड़ी किए हुए थे। 

सुबह जब वह बाहर आए तो देखा कि उनकी कार गायब है। इसी तरह भरत दीक्षित व दीपक कुमार ने डीएलएफ फेज-2, आशीष, विक्रम और अतुल कुमार ने सदर, मोहित कुमार ने सुशांतलोक, नरेंद्र व पुनीत ने सिविल लाइन और फिलीप ने सिटी थाने में बाइक चोरी की शिकायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नरी के अलग-अलग जोन में 11 बाइक व एक कार चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें