रैगिंग और कुकर्म के पीड़ित बीटेक छात्र की रिपोर्ट दर्ज होने के सात दिन बाद भी मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। मंगलवार को छात्र की पुलिस ने मेरठ में मनोचिकित्सक से काउंसलिंग करवाई।
वहीं, शाम तक मेडिकल टेस्ट पूरे नहीं हो पाए। इस कारण छात्र को बुधवार दोबारा टेस्ट के लिए बुलाया गया है। इधर, पुलिस सभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि छात्र की मेडिकल जांच जारी है। अभी कुछ और जांच होनी हैं। हालांकि, कुछ जांच रिपोर्ट कल मिलेंगी। रिपोर्ट देखने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।