सेक्टर-36 से गायब हुए 10वीं के छात्र का कार सवार दो युवकों ने अपहरण किया था। अपहरण करने से पहले छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाया गया था। कासना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को खानपुर निवासी भरत सिंह पुत्र अजीत मुखिया ट्यूशन पढ़ने के लिए सेक्टर-36 आया था। वहां पर एक ऑटो से उतरा और कुछ दूर ही चला था तो पीछे से एक कार से दो युवक उतरे और उन्होंने नशीला पदार्थ सुंघाया।
जिससे वह बेसुध हो गया और दोनों ने उसे कार में डाल लिया। इसके बाद उसे कहां ले गए उसे पता नहीं चला। उधर, परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने उनके परिवार के युवक की हत्या की थी उन्हीं का यह काम था।