फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां मालिक की पत्नी को किया ब्लैकमेल, फोटो डालने की धमकी देकर मांगे दस लाख

Wed, 12 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके में रेस्तरां मालिक की 35 वर्षीय पत्नी को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इनकी पहचान राजीव गुप्ता (34) आकाश पाठक (41) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो पीड़िता की अपने पति के पार्टनर से दोस्ती थी। राजीव ने किसी तरह दोनों के साथ में कुछ फोटो हासिल कर लिए थे। 

उन फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डालने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांग रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल व दो पेन ड्राइव बरामद किए हैं, जिन पर महिला के फोटो थे।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ आनंद विहार इलाके में रहती है। शनिवार को उसने आनंद विहार थाने में शिकायत देकर पुलिस को सूचना दी थी कि कोई अज्ञात शख्स उसे कॉल कर ब्लैकमेल कर रहा है।

उसकी कुछ फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डालने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने कॉल आने वाले नंबरों की पड़ताल की तो पता चला कि नंबर नोएडा से किसी फर्जी आईडी पर प्राप्त किए गए थे। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आनंद विहार निवासी दोनों युवकों को दबोच लिया। दोनों ने ब्लैकमेलिंग की बात भी कबूल कर ली। 
विज्ञापन

फोटो निकालकर ऐसे बनाया था प्लान

ऐसे प्राप्त किए फोटो
रेस्तरां मालिक के पार्टनर से महिला की दोस्ती हो गई थी। दोनों अक्सर मिलते भी थे। इधर राजीव गुप्ता महिला के पति के रेस्तरां में सामान सप्लाई करता था। उसकी पति के पार्टनर से अच्छी पहचान थी।

करीब तीन साल पहले पार्टनर ने अपना लैपटॉप राजीव के पास रखवा दिया था। उसे खोलने पर राजीव को महिला व पार्टनर की कुछ फोटो व वीडियो मिले थे। जिसे आरोपी एक पेन ड्राइव में डालकर रख लिया था।

ऐसे बनाया ब्लैकमेल का प्लान
राजीव की पिछले कुछ समय से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके पास महिला की फोटो व वीडियो थे। ऐसे में उसने महिला को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने एक दोस्त आकाश पाठक को वारदात में शामिल किया। आकाश पेशे से तांत्रिक है, उसे विदेश जाने के लिए रुपयों की जरूरत थी।

वारदात को अंजाम देने के लिए आकाश ने 12 सितंबर को अपने मोबाइल चोरी होने की शिकायत आनंद विहार थाने में कराई। इसके बाद फर्जी आईडी पर नोएडा से एक सिम का इंतजाम कर उससे ब्लैकमेलिंग की कॉल की गई। महिला को सैंपल के लिए कुछ फोटो भी भेजे गए। परेशान होकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ आनंद विहार थाने में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें