फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने युवक का किया अपहरण

Sat, 04 Apr 2015 10:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरवंशनगर सिहानी में रहने वाला सागर उर्फ चुन्नू (22) चार दिन से लापता है। लावारिस हालत में उसकी स्कूटी गर्लफ्रेंड के फ्लैट के नीचे दिल्ली में खड़ी मिली है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि सागर को उसकी शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने धोखे से फोन कर मिलने के लिए दिल्ली बुलाया और फिर अगवा कर लिया है। आशंका अनहोनी की भी जताई है।

साथ ही दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर मामले की शिकायत सिहानी गेट पुलिस से की गई है।

पुलिस के मुताबिक, हरवंशनगर निवासी सुनील चौधरी का बेटा सागर लोहा मंडी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

एक अप्रैल की शाम मोबाइल पर कॉल सुनने के बाद वह स्कूटी लेकर पड़ोसी किशोर के साथ हर्ष विहार दिल्ली शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गया।

किशोर को गर्लफ्रेंड के फ्लैट से थोड़ी दूर खड़ा कर दिया और इंतजार करने के लिए कहा। करीब डेढ़-दो घंटे बाद जब सागर वापस नहीं लौटा तो किशोर ने सागर के भाई विक्रांत को जानकारी दी।
विज्ञापन


उसकी तलाश में विक्रांत दिल्ली पहुंचा, सागर के न मिलने पर किशोर को लेकर वापस घर लौट आया। बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर सागर के परिजन उसकी गर्लफ्रेंड के फ्लैट पर पहुंचे।

वहां सागर की स्कूटी खड़ी मिली। फ्लैट में गर्लफ्रेंड की मां और बहन थी। पूछताछ करने पर उन्होंने सागर के  बारे में कुछ नहीं बताया उल्टा अपनी बेटी के गायब होने की बात कहने लगे।

आसपास के  लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि  गर्लफ्रेंड के परिजन एक  युवक की पिटाई कर कार में डालकर बुधवार रात ले गए हैं। परिजनों का आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने ही सागर को अगवा किया है।

वे दो माह पहले भी घर से लापता हो गए थे। शुक्रवार को सिहानीगेट थाने पहुंचे सागर के परिजनों ने बताया कि शिकायत पर दिल्ली हर्ष विहार की पुलिस ने भी कोई ठोेस कार्रवाई नहीं की सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर टरका दिया।

सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि मामला दिल्ली का है। इस संबंध में वहां के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें