फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त मे आया कर्ज दिलाने का झांसा देकर ठगने वाला गैंग

Thu, 30 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
लोगों को कॉल कर सस्ती दर पर बड़ा कर्ज दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार लोगों को डबुआ चौकी इंचार्ज पीएसआई रंविद्र की टीम ने मानेसर (गुड़गांव) से मंगलवार शाम गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


देश भर के लोगों को ठगने का यह धंधा ऑफिस बना कर चल रहा था। सरगना से ठगी की वारदात के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। भांखड़ी गांव में रहने वाले मनोज ने 24 मई को डबुआ चौकी में 3.57 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज करवाया था। मनोज के मुताबिक मई माह में एक कॉल आई।

कॉल करने वाले ने खुद को जयपुर इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड पर्सनल लोन सिस्टम नाम की संस्था का कर्मचारी बताया और कहा कि  संस्था जयपुर बैंक से संबद्ध है।
विज्ञापन


यह सस्ती दर पर बड़ा कर्ज मुहैया कराती है। उन्होंने ने 10 लाख रुपये का होम लोन अप्लाई कर दिया। उन्होंने 3.57 लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस के नाम पर एक खाते में जमा भी करवा दिए।

लेकिन जब उन्होंने कर्ज की रकम की मांगी तो ठगों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर छानबीन करने के बाद टीम मंगलवार को मानेसर पहुंची।

वहां संस्था का ऑफिस मिला। ऑफिस में बॉस जगत निवासी अमेठी, रेवाड़ी के अलावा टेलीकॉलर अजय निवासी सीकर राजस्थान, बिजेंदर निवासी रेवाड़ी और सोनी निवासी गुड़गांव पकड़े गए।

पूछताछ में जगत ने महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लोगों को सस्ते लोन का झांसा देकर ठगने की बात कुबूल की। डबुआ चौकी इंचार्ज पीएसआई रंविंद्र ने बताया कि चारों को कोर्ट में पेश किया गया। जज ने जगत को तीन दिन की रिमांड और बाकी को जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें