सेक्टर-8 में एक ही कमरे में रहने वाले पिता के साथी ने तीन साल की मासूम से दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-8 झुग्गी में मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला एक शख्स पांच और तीन साल की दो बेटियों के साथ रहता है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।
बच्चियों का पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उनके कमरे में बच्चियों के पिता का एक साथी भी रहता है। यह शख्स मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
बृहस्पतिवार को बच्चियों का पिता ड्यूटी पर गया हुआ था।
इसी दौरान कमरे में रहने वाले दूसरे शख्स ने तीन साल की बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट किया। बच्ची के चीखने की आवाजें सुनकर पड़ोसियों ने उसे दबोच कर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त में है।