बिसरख कोतवाली क्षेत्र से गाजियाबाद के बीच कुछ युवकों ने झांसा देकर पूर्व मंत्री की गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद आरोपी उनकी कार में रखा बैग लेकर फरार हो गए।
बिसरख कोतवाली पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट गाजियाबाद के विजय नगर थाने दर्ज कराए जाने की जानकारी दी है।
बताया गया है कि पूर्व मंत्री शुक्रवार को नोएडा से गाजियाबाद जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने चालक को इशारा कर कार रुकवा ली। चालक के पूछताछ करने पर युवकों ने कार से मोबिल ऑयल निकलने की जानकारी दी।
इस पर चालक और पूर्व मंत्री नीचे उतरकर गाड़ी के नीचे पड़ताल करने लगे। चारों ओर देखने के बाद भी उन्हें मोबिल ऑयल नजर नहीं आया और दोनों युवक भी गायब हो चुके थे। इसके बाद वह गाड़ी लेकर आगे रवाना हो गए। बताया गया है कि गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में पहुंचने के बाद उन्हें अपना बैग गुम होने का पता चला।
इसके बाद उन्होंने विजयनगर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जानकारी मिली है कि पूर्व मंत्री रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी भी हैं और उनके बैग में नगदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे।