फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के मासूम को किशोर ने किया ‘अगवा’

Tue, 25 Nov 2014 01:58 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर बाईपास की सर्वोदय कालोनी से आठ साल का बालक रहस्यमय हालात में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला है।
विज्ञापन


उसके पिता ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें रेंजर साइकिल पर मोहल्ले में आने वाले एक अंजान किशोर (16) पर बच्चे को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

सर्वोदय कालोनी निवासी रिंकू का आठ साल का बेटा गौरव यूकेजी में पढ़ता है। रविवार दोपहर 3 बजे से वह लापता है। रिंकू नोएडा में एसएनटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में बस चालक है।
विज्ञापन


रिंकू के पिता घर में ही परचून की दुकान करते हैं। रिंकू ने बताया कि दुकान पर एक सप्ताह से रोजाना रेंजर साइकिल पर सवार एक किशोर आता था।

किशोर गौरव के साथ खेलता था। रविवार को वह गौरव को अपने साथ लेकर गायब हो गया। सोमवार सुबह विजयनगर पुलिस को रिंकू ने तहरीर दी।

साइकिल सीखना चाह रहा था गौरव
रिंकू ने बताया कि किशोर नीले रंग की रेंजर साइकिल लेकर आता था। गौरव को किशोर अपने साथ साइकिल सिखाने के लिए ले जाता था। रविवार को भी गौरव ने किशोर को घर से कुछ दूरी पर खड़ा देखा तो वह उसके पास चला गया।
विज्ञापन


किशोर के जरिए किया अपहरण
रिंकू का आरोप है कि उसके बेटे गौरव का अपहरण किया गया है। आरोपियों ने किशोर को ढाल बनाकर अपहरण की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें