फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को पीटा और फाड़ डाली वर्दी, जब पकड़ लिया रॉन्ग साइड ड्राइव करते

Sat, 16 Jun 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में गलत दिशा में स्कूटी चला रहे युवक को रोकने पर आरोपी ने ट्रैफिक सिपाही की पिटाई कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। युवक ने खुद को चोट पहुंचाकर सिपाही को फंसाने की धमकी भी दी। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान सराय रोहिल्ला निवासी उज्जवल(18) के रूप में हुई है। शुक्रवार को ट्रैफिक में तैनात सिपाही नितिन आनंद पर्वत के कमल टी प्वाइंट पर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहा था। इसी दौरान नितिन ने एक युवक को गलत दिशा से स्कूटी लेकर आते हुए देखा।

जिसकी वजह से ट्रैफिक के परिचालन पर असर पड़ रहा था। सिपाही ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने स्कूटी की रफ्तार बढा दी। स्कूटी ट्रैफिक में फंस गया। सिपाही युवक के पास पहुंचा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

सिपाही से हाथापाई करने लगा और उसकी वर्दी फाड़ दी

demo pic
सिपाही ने स्कूटी को साइड लगाने के लिए कहा। इस बात पर गुस्से में आकर युवक सिपाही से हाथापाई करने लगा और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि युवक स्कूटी की चाबी से अपने सिर पर चोट पहुंचाकर सिपाही को फंसाने की धमकी दी। सिपाही ने तुरंत फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर सिपाही के बयान पर युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें