फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में शराब पी रहे थे युवक, डॉक्टर पीटकर पत्नी से की छेड़छाड़ 

Fri, 03 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
मध्य दिल्ली के नामी अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ शराब के नशे में धुत युवकों ने राजौरी गार्डन स्थित रेस्टोरेंट में मारपीट की। पति को बचाने आई पत्नी के साथ भी आरोपियों ने खुलेआम छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन


पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन मामला दर्ज करने के बजाए पुलिस डॉक्टर को टरकाती रही। परेशान डॉक्टर ने आपबीती फेसबुक पर लिखी तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरकत में आए। बुधवार रात मारपीट और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक मध्य दिल्ली के नामी अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपने परिवार के साथ जनकपुरी में रहते हैं। रविवार रात वह अपनी आठ साल की बेटी और पत्नी के साथ राजौरी गार्डन स्थित द-बर्गर क्लब गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की बेटी को जाना था वॉशरूम

पुलिस - फोटो : Demo Pic
वहां इनकी बेटी को वॉशरूम जाना था। डॉक्टर अपनी बेटी को लेकर वॉशरूम पहुंचे तो वहां का दरवाजा अंदर से बंद था। डॉक्टर ने दरवाजा खटखटाया तो शराब के नशे में धुत तीन युवक बाहर निकले और डॉक्टर से बदसलूकी करने लगे। 

इस बीच उन्होंने डॉक्टर पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आई डॉक्टर की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। डॉक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस के ना पहुंचने से आरोपी वहां से चले गए।

शिकायत के लिए डॉक्टर को थाने आने के लिए कहा गया। लेकिन डॉक्टर की शिकायत पर तीन दिन तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। अधिकारियों के आदेश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें