फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई को मिला यादव सिंह का एक और मकान, मांगा खर्च का ब्यौरा

Tue, 19 Jul 2016 12:47 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यादव स‌िंह
विज्ञापन
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह का ममूरा में भी एक मकान का पता चला है। सीबीआई ने विद्युत विभाग से ममूरा के मकान के बिजली बिल की जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन


विद्युत अधिकारियों की ओर से सोमवार को बिजली बिल का पूरा विवरण सीबीआई दफ्तर में जमा करा दिया। मकान पर कनेक्शन कब लिया था और कितने किलोवाट का कनेक्शन है। 

इस कनेक्शन पर अब तक बिजली का बिल कितना आता रहा है। दरअसल, सीबीआई यादव सिंह के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही है।  यादव सिंह का ममूरा में भी चार मंजिला एक मकान है। 
विज्ञापन


सीबीआई को पता चला है कि इस मकान के लिए 24 किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है। इस बात पर सीबीआई अफसर चौक गए कि एक मकान पर 24 किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है। 

सीबीआई ने बिजली विभाग को को पत्र लिखकर इसकी जानकारी मांगी। मसलन, ममूरा स्थित मकान पर कब और कितने किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है। अगर मकान पर 24 किलोवाट का बिजली का कनेक्शन लिया गया है तो उसका बिल कितना आता है।

अभी तक कितना पैसा जमा किया गया। इस तरह की बिजली विभाग से तमाम जानकारियां मांगी गई थी। बिजली विभाग के अधिकारी राघवेंद्र यादव ने बताया कि सीबीआई की ओर से ममूरा स्थित मकान के कनेक्शन से संबंधित जो जानकारी मांगी गई थी उन सभी को एकत्र करके एसडीओ राहुल पांडेय को भेजा गया था। 

वह सोमवार को सीबीआई में सारी जानकारी दे आए हैं। मालूम हो कि काली कमाई के कुबेर यादव सिंह अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद के डासना जेल में बंद हैं। इससे पहले भी सीबीआई उनकी बेटी की शादी के खर्च समेत प्राधिकरण से भी तमाम जानकारियों ले चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें