फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में कपड़ा व्यापारी गायब

Wed, 30 Sep 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री नगर से सात दिन पहले एक कपड़ा व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। चार दिन बाद उसे बाइक लावारिस हालत में मिल गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को व्यापारी के परिजनों ने कविनगर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस गायब व्यापारी की तलाश में जुट गई। परिजनों को व्यापारी के अपहरण की आशंका है।

शास्त्रीनगर स्थित ई-568 में विजय कु मार रहते हैं। बीटेक पास विजय ने चार साल पहले नौकरी छोड़ कर चिरंजीव विहार में गारमेंट शॉप खोली थी। पत्नी पायल के साथ वह शॉप चलाते हैं।
विज्ञापन


पायल ने बताया कि 21 सितंबर को विजय 1500 रुपये लेकर बाइक पर दुकान का सामान लाने के लिए गए थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे।

25 सितंबर को उनकी बाइक सिहानी गेट थाने के पास खान-ए-खास होटल के सामने चाभी लगी खड़ी मिली थी। सोमवार को कविनगर थाने में उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर का कहना है कि एक बार विजय का मोबाइल स्विच ऑन हुआ था। दिल्ली विश्वास नगर में लोकेशन मिली थी। कॉल किसी बच्चे ने पिक की थी।

बच्चे ने बताया कि सिम उसे सड़क पर पड़ा मिला था। इसके बाद मोबाइल दोबारा स्विच ऑफ हो गया। एसएचओ का कहना है कि व्यापारी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें