फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा को तीन दरिंदों ने दो दिन तक बनाया हवस का शिकार, ऐसे फंसाया जाल में

Thu, 22 Feb 2018 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन

राजधानी में तीन दरिंदों ने रूह कंपाने वाली वारदात को अंजाम दिया है..

विज्ञापन


ज्योति नगर इलाके में दसवीं कक्षा की छात्रा को दो दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी से दोस्ती कर एक आरोपी उसे यमुना विहार स्थित फ्लैट पर ले गया।

 

वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर चोटें हैं।
 

दो दिन तक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को उसके घर पास छोड़ गए। परिजनों ने फौरन पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
 

जहां बुधवार को पुलिस ने गैंगरेप व पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। बृहस्पतिवार को दो आरोपी सलमान उर्फ सोनू (21) और इमरान (22) को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

2 महीने पहले हुई थी दोस्ती

gangrape
पुलिस के मुताबिक समीरा (16)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ ज्योति नगर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है।
 
समीरा के मुताबिक करीब दो माह पूर्व सलमान नामक युवक ने अपना नाम सोनू बताकर उससे दोस्ती की। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। गत 18 फरवरी को समीरा स्कूल के लिए निकली।

आरोपी शादी की बात कर उसे माता-पिता से मिलवाने के बहाने यमुना विहार के एक फ्लैट पर ले गया। समीरा का आरोप है कि वहां पहले से तीन लड़के मौजूद थे।
 
आरोप है कि पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चारों लड़कों ने समीरा के साथ गैंगरेप किया। यही नहीं समीरा को फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन

रेप कर आरोपी हुए फरार

आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट पहुंचाई।
 
मंगलवार रात को समीरा को उसके घर के पास नत्थूपुरा चौक पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बदहवास समीरा अपने घर पहुंची। परिजनों को उसने सारी बात बताई।
 
पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर बुधवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सलमान और इमरान नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
बाकी आरेपियों की तलाश कर रही है। वहीं समीरा के माता-पिता ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फांसा। परिजनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें