फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की छात्रा से किरायेदार ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
नई दिल्ली के नांगलोई में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक पीड़िता के मकान में किराये पर रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 26 जून को सूचना मिली कि नांगलोई में रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहने वाले मुस्तकीन (28) ने चार दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। 

किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें