फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो बैक करते समय दस साल के मासूम को कुचला, मौत

Sun, 01 Jan 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
अलीपुर इलाके में शुक्रवार टेंपो बैक करते समय चालक ने दस साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सोनू (10) के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर टेंपो को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी चालक जौनपुर निवासी ब्रिजपाल (30) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सोनू अपने परिवार के साथ टीकरी-खुर्द, नरेला में रहता था।

इसके परिवार में पिता महेंद्र सिंह, मां व अन्य सदस्य हैं। सोनू का पिता भोरगढ़ इंडस्ट्रीयल एरिया में एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार को सोनू अपने पिता के साथ भोरगढ़ आया हुआ था। यहां वह फैक्टरी के पास एक खेत में खेल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान टेंपो लेकर आए  ब्रिजपाल ने अपना टेंपो अचानक बैक कर दिया। सोनू टेंपो के पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता महेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर टेंपो कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें