फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मां के सामने युवक की चाकू गोदकर हत्या

Sun, 01 Jan 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भलस्वा डेयरी इलाके के मुकुंदपुर में हुई वारदात, दर्जन भर से अधिक युवकों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम - 
-भलस्वा डेयरी इलाके के मुकुंदपुर में हुई वारदात, दर्जन भर से अधिक युवकों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
-घर में चारों ओर बिखरा था खून, बहुत बेरहमी से उतारा आरोपियों ने युवक को मौत के घाट
-गांजा बेचने को लेकर शुक्रवार सुबह हुआ पड़ोसी युवक से झगड़ा, पुलिस ने दोनों को समझाकर किया था मामला शांत
-मृतक आरोपी युवक के घर जाकर माफी भी मांग आया था, लेकिन रात के समय आरोपियों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
-पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा, हत्या का मामला दर्ज कर चार युवकों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में शुक्रवार रात दर्जन भर से अधिक बदमाशों ने एक युवक की घर में घुसकर मां के सामने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त चंचल (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


चंचल की हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि घर के चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। वारदात के समय चंचल की मां चिल्ला-चिल्लाकर पड़ोसियों मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन कोई भी उसकी मदद को नहीं आया।

वारदात के बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। शुरूआती जांच के बाद पता चला है कि गांजा बेचने को लेकर हुए विवाद में चंचल को मौत के घाट उतारा गया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रवीन, राहुल, विष्णु और इरशाद नामक चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चंचल अपने परिवार के साथ बी-ब्लॉक, गली नंबर-21, मुकुंदपुर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें व एक भाई हैं। चंचल का पिता भलस्वा झील में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।

चंचल की बड़ी बहन नीलू ने बताया कि शुक्रवार रात को 9.00 बजे वह मां वीना देवी के साथ घर में अकेला था। भाई अंचल, पिता व नीलू किसी ने किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस बीच करीब दर्जन भर युवक चंचल के घर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया।
जैसे ही चंचल ने दरवाजा खोला वह घर में घुस गए।

आरोपियों ने मां के सामने ही चंचल को ताबड़तोड़ चाकू मारना शुरू कर दिए। विरोध करने पर मां को धक्का देकर बाहर कर दिया। वीना देवी पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाती रही। इस बीच आरोपियों ने चंचल के शरीर पर चाकू के कई वार किए।

बाद में सभी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन चंचल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। नीलू ने बताया कि शुक्रवार सुबह चंचल का इलाके ही रहने वाले विक्रम नामक युवक से झगड़ा हुआ था। उसने पीसीआर कॉल भी की थी। पुलिस दोनों के बीच सुलह कराकर चली गई थी।

नीलू ने आरोप लगाया है कि उसके भाई ने विक्रम से माफी भी मांग ली थी लेकिन उसके बाद भी विक्रम ने बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। भलस्वा डेयरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शुरूआती जांच में पता चला है कि नशीला पदार्थ बेचने को लेकर हुए विवाद में चंचल की हत्या की गई, हत्या और अपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -मिलिंद डुंबरे, पुलिस उपायुक्त,उत्तर-पश्चिम जिला।

पुलिस की शह पर बिक रहा था इलाके में गांजा
चंचल की बहन नीलू ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर कुछ युवक इलाके में गांजा बेचने का धंधा करते थे। उसके भाई पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे। शुक्रवार सुबह गांजा बेचने को लेकर ही उसके भाई का इलाके में रहने वाले विक्रम नामक युवक से झगड़ा हो गया था। विक्रम ने उसे पीटा था।

नीलू ने भाई को पिटता देखकर 11.30 बजे पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई किए बिना मामला रफा-दफा कर दिया। इधर नीलू के कहने पर छोटे भाई चंचल ने विक्रम से जाकर उसके घर पर माफी भी मांग ली थी। लेकिन उसके बाद भी रात को विक्रम ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया।

बेटे को बचाने के लिए पड़ोसियों भीख मांगती रही मां
करीब दर्जन भर बदमाश घर में घुसकर चंचल पर वार करते रहे, मां वीना देवी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे घर से बाहर धक्का दे दिया। पहले तो वीना ने लड़कों से बेटे को छोडने की गुहार लगाई, लेकिन बात बनती न देखकर वह पड़ोसियों घर जाकर बेटे को बचाने की भीख मांगती रही। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। भीड़ इकट्ठा होने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें