फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत में सुधार के बाद प्रेमिका ने बताई आपबीती, प्रेमी ने किये थे चाकू से 32 वार

Tue, 19 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी करने का दबाव बनाने वाली प्रेमिका की हालत में सुधार हुआ हुआ है और उसे अस्पताल से रविवार को छुट्टी मिल गई है। वहीं पुलिस ने भी पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। 
विज्ञापन


पीड़िता के प्रेमी ने 12 जुलाई की देर रात प्रेमिका पर 32 बार चाकू से वार किया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसका इलाज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली रीना (30) (परिवर्तित नाम) सेक्टर-63 स्थित एक मोबाइल कंपनी में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रीना इंदिरापुरम स्थित शक्तिखंड-2 में जिम में व्यायाम करने आती थी।
विज्ञापन


उसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग वहां के जिम ट्रेनर गाजियाबाद निवासी वरूण गोयल (27) से हो गया। हालांकि रीना तलाकशुदा है, पति को तलाक देने के बाद वह सेक्टर-73 स्थित एक अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर बने फ्लैट में रहने लगी। 

रीना के साथ वरूण लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। बीते मंगलवार रात ढाई बजे रीना ने वरूण पर शादी करने का दबाव बनाया जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। 

बात इतनी बढ़ गई गई कि वरूण ने उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर दिया और 32 बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी सेक्टर-49 एसपी सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बयान दर्ज करा दिए हैं।

घटनाक्रम उसने बताया जिसमें उसने बताया कि उसके प्रेमी ने उस पर 32 बार चाकू से वार किए हैं। डॉक्टर पीड़िता की हालत अब खतरे से बाहर बता रहे हैं, उसे रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  वहीं आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें