पुलिस के मुताबिक दिल्ली के खजूरी खास में रहने वाली 14 वर्षीय सरला (बदला हुआ नाम) के माता-पिता इलाके में छोटा-मोटा काम करते हैं। रविवार शाम अचानक सरला घर के पास से गायब हो गई।
परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस बीच सोमवार को सरला घर लौट आई। वह काफी डरी हुई थी।
मंगलवार को उसने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला रफी उसे जबरन अपने साथ एक मकान में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
'किसी से कहा तो तबाह हो जाओगी'
आरोपियों ने किशोरी के साथ बस बलात्कार ही नहीं किया, बल्कि उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, ताकि उसे फिर से ब्लैकमेल किया जा सके।
पीड़िता के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले रफी के साथ एक युवक और था। उसने पूरी वारदात की वीडियो बनाई। बाद में उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा।
किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रफी को दबोच लिया। रफी ने वारदात में किसी अन्य युवक के शामिल होने की बात से इनकार किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने कहा एक ही शख्स था
गैंगरेप पीड़िता मौके पर दो लोगों के होने की जानकारी दे रही है, वहीं परिजनों ने दोनों व्यक्तियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस मौके पर एक ही व्यक्ति के होने की बात कह रही है।
पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने आरोपी रफी (30) को गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक ही शख्स ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रफी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।