फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अगवा कर गुजरात में किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमन विहार इलाके से एक किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। अमन विहार पुलिस ने किशोरी को गुजरात के सूरत से बरामद कर एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ अमन विहार इलाके में रहती है। इसी 13 जून को अपने घर से गायब हो गई।

उसके परिजनों ने अमन विहार थाने में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद परिजनों ने पड़ोसी के एक रिश्तेदार धर्मेश (23) पर किशोरी को अगवा करने का शक जताया। अपने रिश्तेदार के घर आया धर्मेश भी उसी दिन से गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 आरोपी ग‌िरफ्तार, 2 फरार

पुलिस की एक टीम ने गत 23 जून को धर्मेश के सूरत स्थित घर पर दबिश देकर किशोरी को मुक्त करा लिया। साथ ही उसे अपहृत करने वाले धर्मेश को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि धर्मेश ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान अमन विहार में ही उसके परिचित आकाश और सूरत आने के बाद उसके एक अन्य परिचित दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धर्मेश को सूरत की अदालत में पेश करने के बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले आई।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियों पर अपहरण के साथ साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें