फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में बैठकर KBC के नाम पर लाखों का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में बैठकर भारत में ठगी करने वाले इंटरनेशनल रैकेट का पर्दाफाश किया है। अपनी तरह के पहली बार पकड़े गए इस गिरोह का कॉल सेंटर पाकिस्तान से संचालित हो रहा है। जहां से लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी।
विज्ञापन


फोन पर कुछ आसान से सवाल पूछने के बाद 20 से 30 लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा देकर प्रोसेसिंग मनी के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी की जाती थी। विशेष पुलिस आयुक्त एनएसन श्रीवास्तव (स्पेशल सेल) ने बताया कि करीब दो वर्ष से सक्रिय ये गिरोह भारत में हर रोज करीब चार लाख रुपये की ठगी कर रहे थे।

रैकेट का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं स्पेशल सेल उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों ने पाकिस्तान व सऊदी अरब से चलाए जा रहे इस रैकेट के बारे में सूचना दी थी।
विज्ञापन


एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी कि हवाला के जरिये देश की करेंसी को पाकिस्तान भेजा जा रहा है और इस करेंसी का आतंकी गतिविधियों में प्रयोग होने का संदेह हैं। तफ्तीश में पता लगा कि पाकिस्तान में बैठे कुछ अपराधी भारत के कुछ लोगों के जरिये ठगी कर रहे हैं।

करीब दो साल से जारी थी रोजाना चार लाख रुपये की ठगी

उपायुक्त ने बताया कि 7 अक्तूबर को दिल्ली के एक व्यक्ति से पाकिस्तान के नंबर के जरिये ठगी की गई थी। इस व्यक्ति की शिकायत पर स्पेशल सेल ने ठगी की धाराओं में मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की है।

स्पेशल सेल की टीम ने 13 अक्तूबर को दिल्ली में अलग-अलग जगहों से मूलरूप से झारखंड/बिहार निवासी तीन आरोपी उमर अली उर्फ मोहम्मद (36), राकेश रौत (30) और अहमद हुसैन (23) को गिरफ्तार कर लिया।

इनसे पूछताछ के बाद दो और आरोपी झाड़सेतली, सेक्टर-59, फरीदाबाद निवासी विकास कुमार शाह उर्फ विकास (22) और राउरकेला, ओडिशा निवासी सरोज कांता सूतर (22) को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों दिल्ली में उमर अली को नए डेबिट कार्डों की खेप देने आए थे।

हवाला के जरिये रकम पाकिस्तान भेजी जाती थी

स्पेशल सेल की टीम ने तीन हवाला ऑपरेटर दिल्ली निवासी महेंद्र कुमार सिंघल (57), नरेश बंसल (38) और रवि कुमार गुप्ता उर्फ रवि खंडेलवाल (43) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने फर्जी कागजों से बैंक अकाउंट खुलवा रखे थे। पीड़ित जब बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराता था तो आरोपी तुरंत पैसे निकाल लेते थे और उसे हवाला के जरिये सऊदी अरब होते हुए पाकिस्तान भेज देते थे। आरोपियों को कुल रकम का दस फीसदी कमीशन मिलता था।

ऐसे करते थे ठगी
गिरोह के सदस्य पाकिस्तान से कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लोगों को फोन करते थे। फोन करने वाला कहता था कि इस कार्यक्रम के तहत चल रहे लॉटरी सिस्टम के तहत उनकी 20 से 30 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। ये पीड़ित से दूसरे नंबर भी बात करा देते थे, इससे पीड़ित को पूरा विश्वास हो जाता था।

इसके बाद ये पीड़ित से लॉटरी की रकम को लेने के लिए प्रोसेसिंग फीस के तौर पर करीब 2100 रुपये जमा कराने को कहते थे। साथ ही यह कहते थे कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद लॉटरी का चेक खुद अमिताभ बच्चन देंगे। फोन करने वाला पीड़ित को एक बैंक अकाउंट नंबर देता था। जब पीड़ित उसमें प्रोसेसिंग फीस जमा कराता था तो आरोपी अकाउंट से तुरंत रकम को निकाल लेते थे।
विज्ञापन

ठगी के पीड़ित लोग पुलिस से संपर्क करें

स्पेशल सेल उपायुक्त राजीव रंजन ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी के साथ पाकिस्तान बेस इस रैकेट के तरीके से ठगी हुई है तो लोग स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय पर 011-24646142011-24646142 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा लोग जांच अधिकारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार से 87508715258750871525 पर संपर्क कर शिकायत दे सकते हैं।

बरामद सामान
आरोपियों के कब्जे से 4.1 लाख रुपये, अलग अलग बैंकों के 134 एटीएम कार्ड, करीब 300 एटीएम व बैंक स्लिप, 10 मोबाइल और रिकॉर्ड के लिए बनाए रजिस्टर बरामद किए गए हैं।

मोटी रकम को पाकिस्तान भिजवा चुका है
12 वीं पास झारखंड निवासी उमर अली 25 वर्ष की उम्र में घरेलू झगड़े में गिरफ्तार हुआ था। वर्ष 2012 में जेल से बाहर आने के बाद वह ठगी करने वाले पाकिस्तानी गिरोह के एक अन्य सदस्य जुनैद के संपर्क में आया। उमर ऐसे लोगों की तलाश करता था तो अपने बैंक खाते का कमीशन लेकर प्रयोग करने की अनुमति दे दें। उमर इन बैंक अकाउंट नंबर को जुनैद को देता था।

बाद में जुनैद ने अपने दो साथी पाकिस्तान निवासी नाजिर और सऊदी अरब निवासी कलाम से उमर को मिलवाया। उमर प्रोसेसिंग फीस को बैंक खातों से निकालने का काम करने लगा। उमर ने खुलासा किया है कि वह काफी रकम को हवाला के जरिये पाकिस्तान भिजवा चुका है। अहमद हुसैन भी कमीशन के आधार पर एटीएम से रकम को निकालता था।CallSend SMSAdd to SkypeYou'll need Skype CreditFree via Skype
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें