फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसकर की ठगी

Tue, 22 Mar 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
ठगी
विज्ञापन
ताला ठीक करने के बहाने दो ठग डबुआ कॉलोनी निवासी महेश चंद के घर से नकदी और कीमती गहने लेकर फरार हो गए। ठगों के जाने के बाद उन्हें वारदात का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महेश के मुताबिक रविवार दोपहर दो पगड़ीधारी युवक उनके घर पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि वह खराब ताले सही करते है और चाबियां बनाते है। इस पर उन्होंने चाबियां बनाने के लिए घर के तीन ताले युवकों को दिए।

उन लोगों ने ताले खराब होने की बात कह घर की दूसरी चाबियां मंगवाई। इस पर उन्होंने अलमारी की चाबी दे दी। इन लोगों ने यह चाबी भी खराब बताते हुए इसे अलमारी में लगाने को कहा।
विज्ञापन


चाबी अलमारी में भी नहीं लगी। दोनों अलमारी में चाबी लगाकर उसे सही करने की का दिखावा करते रहे और लॉक में ही चाबी तोड़ दी। चाबी निकालने के लिए औजार लेकर आने की बात कह दोनों चले गए।

करीब दो घंटे तक उनके न लौटने पर महेश ने किसी तरह ताला खोला। उन्होंने देखा कि अलमारी में रखी हजारों की नकदी और कीमती गहने गायब थे। डबुआ चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें