दिल्ली-एनसीआर में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार हुए जैश-ए-मुहम्मद का संदिग्ध आतंकी साजिद कभी बड़ा डांसर बनना चाहता था। साजिद ने करीब 20 साल की उम्र में एक डांस रिएलिटी शो का भी ऑडिशन दिया था।
साजिद को पूरा भरोसा था कि शो में उसका चुनाव हो जाएगा। एक दिन वो पार्क में गाना लगाकर अपनी डांस प्रैक्टिस कर रहा था तभी एक मौलाना ने गाना बंद करते हुए उसे जबरदस्त फटकार लगाई और कहा कि, 'तुम अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हो।'
स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तारी के बाद साजिद ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि मौलाना ने उसे डांटा और कहा डांस और संगीत की यह दुनिया उसे केवल नरक में ले जाएगी। साजिद ने आगे बताया कि वो डांस के लिए बेहद जुनूनी था लेकिन मौलाना ने उसे जिंदगी का सच्चा मकसद तलाशने को कहा जो उसे जन्नत की ओर ले जाए।