फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा राठी हत्याकांड : हत्या के बाद बालाजी दर्शन को गए थे आरोपी

Mon, 03 Oct 2016 01:09 AM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी सुषमा की हत्या करने के बाद आरोपी बालाजी दर्शन को गए थे। इसके अलावा आगरा व मुंबई भी पहुंचे थे। यह खुलासा आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान किया है। पुलिस आरोपियों से कुछ और जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि सुषमा की 2 सितंबर की सुबह कार सवार बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या उसके पति अशोक ने करवाई थी। वारदात के समय मौके पर दो कारों सेंट्रो और आई-20 में ये बदमाश सवार होकर आए थे।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पलवल क्षेत्र में सेंट्रो कार में आग लगा दी थी और यह सभी आई-20 कार से पलवल-मथुरा के रास्ते आगरा पहुंचे थे।

वहां कुछ समय बिताने के बाद यह लोग पुलिस से बचने के लिए मुंबई निकल गए थे। मुंबई भी कुछ दिन रुके और वहां इधर-उधर घूमे। वहां घूमने के बाद मामला कुछ शांत पड़ते देख यह मुंबई से बालाजी दर्शन के लिए गए। 
विज्ञापन


रिमांड पर चल रहे सिधरावली निवासी दीपक उर्फ दीपू, गांव राठीवास निवासी संजीत व आठ बिस्वा निवासी ललित कटारिया की निशानदेही पर पुलिस को अभी आई-20 कार और हत्या में प्रयुक्त 315 व 32 बोर के तमंचे भी बरामद करने हैं।

जिनके बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। ताकि यह पता चल सके कि हत्या के बाद आरोपियों ने इन हथियारों को कहां पर छुपाया था। सीआईए सेक्टर-46 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों से हत्या से जुड़े कई तथ्य जुटाए जाने अभी बाकी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें