फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में हुई सुपरवाइजर की हत्या, मंगेतर-प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

Fri, 10 Aug 2018 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में करीब सवा साल पहले सुपरवाइजर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने प्रेमी और मंगेतर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


तीनों को अदालत में पेश किया गया, उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि सेक्टर-62 निवासी युवती मां के साथ एक कपड़े की कंपनी में काम करती थी। कंपनी का सुपरवाइजर अशोक मन ही मन युवती को पसंद करने लगा। 

इस दौरान अशोक ने युवती और उसकी मां के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जबकि युवती का खोड़ा निवासी सुधीर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अशोक अकसर युवती पर सुधीर का साथ छोड़ने का दबाव बनाता था। मगर युवती और उसकी मां को अशोक पसंद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, नौकरी से निकाले जाने के डर से दोनों दबाव सहन कर रही थीं। वहीं, परेशान होकर दोनों ने सुधीर को सारी बात बताई। कुछ दिन बाद युवती की मां ने  बहलोलपुर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले पवन से युवती की सगाई तय कर दी। हालांकि, सगाई के बाद भी अशोक ने दबाव डालना बंद नहीं किया। 

परेशान होकर युवती ने प्रेमी और मंगेतर के साथ मिलकर अशोक को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। बाकायदा सुधीर और पवन ने अशोक से दोस्ती की। फिर 17 मई 2017 को दोनों ने अशोक के कमरे पर पहले उसे शराब पिलाई फिर गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के मकसद से दोनों ने उसे फंदे पर लटका दिया। जांच ठंडी पड़ने पर युवती ने मंगेतर से शादी कर ली। 

पुलिस मान चुकी थी आत्महत्या
सुपरवाइजर अशोक हत्याकांड को तत्कालीन पुलिस अधिकारी आत्महत्या मान चुके थे। वहीं, इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने न सिर्फ केस का खुलासा किया बल्कि हत्या आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि संबंधित अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन तक नहीं किया था। जब कि उसमें साफ लिखा था कि अशोक की मौत गला दबाने से हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें