फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर भाटी और नीरज चंदौड़ी गैंग से जुड़े हैं शातिर

Sun, 30 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए शातिरों से पूछताछ में कई राजों से पर्दा उठ रहा है। शातिरों ने जानकारी दी है कि वह सुंदर भाटी, नीरज चंदौड़ी और हैप्पी के गैंग से जुड़े हैं। आरोपियों ने हस्तिनपुर में एक हत्या व कुछ लूट की वारदात भी कबूल की है।
विज्ञापन


वहीं, गिरोह के दो आरोपी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय विवि से बीटेक की पढ़ाई कर चुके हैं। वहीं, आरोपी एक छात्र को 20 हजार रुपये प्रतिमाह देकर हथियार उसके कमरे पर रखते थे। पुलिस ने इस छात्र को भी हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि कासना कोतवाली पुलिस की शुक्रवार को कार सवार शातिर गिरोह से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में गिरोह के मुखिया अमरीश पंडित के पैर में गोली लगी थी। इसके अलावा पुलिस ने गिरोह के आठ और बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शातिर बदमाशों से गहन पूछताछ की।
विज्ञापन


बदमाशों ने बताया कि वह सुंदर भाटी, मेरठ के नीरज चंदौड़ी और हैप्पी गैंग से जुड़े रहे हैं। नीरज चंदौड़ी 50 हजार का इनामी रह चुका है और फिलहाल जेल में बंद है। सरधना मेरठ निवासी हैप्पी पर भी 50 हजार रुपये का इनाम बताया गया है।

इन्हीं के साथ आरोपी हस्तिनापुर में हत्या भी कर चुके हैं। धर्मेंद्र उर्फ डीके के जरिये वह सुंदर भाटी गैंग से जुड़े थे। शनिवार को आठ आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं, गोली लगने से घायल आरोपी अमरीश पंडित को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उपचार के लिए भेजा है।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से बीच में बीटेक की पढ़ाई छोड़ चुके दो छात्र भी गिरोह में शामिल हो गए। इन्होंने ही एक अन्य छात्र से संपर्क कर उसके कमरे पर हथियार रखने व प्लानिंग करने के लिए तैयार कर लिया। इसकी एवज में वह छात्र को बीस हजार रुपये देते थे।

पुलिस ने शातिरों को शरण देने के आरोप में आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया और उसके कमरे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस आरोपियों के साथी को पकडने के लिए घेराबंदी कर रही है।  

पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। शातिरों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। आरोपियों के साथी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। -सुधीर त्यागी, कासना, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें