फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड

Wed, 11 Jun 2014 01:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदग्राम की उत्तरांचल कालोनी में 10वीं कक्षा की छात्रा सुमन (16) ने साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मौके से मिले सुसाइड नोट में किसी के कहने पर नहीं अपनी मर्जी से मरने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसओ मनोज कुमार ने बताया कि छात्रा ने इसी वर्ष 10 वीं कक्षा के पेपर दिए थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे छात्रा ने घर की टीन में लगे हुक पर साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों की मानें तो छात्रा गुस्सैल स्वभाव की थी।

सुसाइड नोट में भी छात्रा ने अपनी मर्जी से मरने की बात लिखी है। नोट में लिखा है कि ‘मैं किसी के कहने पर आत्महत्या नहीं कर रही हूं। मैं अपनी मर्जी से मर रही हूं।’ फिलहाल पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मां ने डांटा तो 6 साल की बच्ची ने घर छोड़ा
मां ने डांटा तो 6 साल की मासूम ने घर छोड़ दिया। मंगलवार सुबह नवरंग सिनेमा के पास बच्ची को रोता देख नगर निगम की महिला कर्मचारी ने पुलिस के हवाले किया। बच्ची ने खेल के दौरान भाई पर चारपाई गिरा दी थी इससे मां ने डांट दिया था।

सिहानी गेट कोतवाली पुलिस बच्ची के परिजनों को तलाश रही है। काफी देर तक रोने के बाद वह थाने में ही सो गई। मासूम रोते हुए अपना नाम सोनी, पिता का नाम कुंदन और मां का नाम गायत्री बता रही है। सोनी ने बताया कि उसके चार भाई और दो बहन हैं।

बड़ी बहन लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। भाइयों के नाम पप्पू, शिवा, राहुल अजय हैं, दूसरी बहन का नाम सुंदरी है। पिता कुंदन गांव गए हैं, मां किसी मसाला बनाने की कंपनी में काम करती है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि पांच साल की मासूम राकेश मार्ग के आसपास की है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें