फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज पर लिखा मोबाइल नंबर और फिर...

Wed, 05 Feb 2014 06:38 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में दिल्ली न्यू अशोक नगर के एक बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतक के पास से एक सुइसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें बीमारी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।

मंगलवार रात करीब 12 बजे ओल्ड स्टेशन के पास एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखे गए मोबाइल नंबर से उसकी पहचान अब्दुल करीम निवासी न्यू अशोक नगर, दिल्ली के रूप में हुई।

जीआरपी के मुताबिक, सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण लंबे समय से बीमार होना लिखा गया है। साथ ही पुलिस से परिजनों को परेशान नहीं करने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें