ऐसा अक्सर फिल्मों में ही देखने को मिलता है कि लड़का पूरी तैयारी के साथ बड़ी ही सादगी से प्रेमिका के घर उसे प्रपोज करने या फिर उसका हाथ मांगने के लिए जाता है और लड़की के घरवाले उसे मारपीट कर भाग देते हैं।
लेकिन ऐसा ही वाकया अब हमारे आसपास दिखने लगा है। स्कूल-कॉलेज में होने वाला प्यार हमेशा घरवालों को नापसंद होता है और उसकी सजा जो मिलती है वह भी किसी से छिपी नहीं है।
उसी कॉलेज में पढ़ने वाली प्रेमिका के घर जाकर उसे मनाना लड़के पर भारी पड़ गया।
पहले समझाया फिर की पिटाई
एक मैनेजमेंट कॉलेज में बीबीए फाइनल ईयर के एक छात्र का उसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की से प्रेम संबंध है।
गुरुवार शाम लड़का लड़की के घर पहुंच गया। उसका कहना था कि लड़की उसकी दोस्त है और वह उससे प्यार करता है। लेकिन अचानक लड़की उससे नाराज हो गई है इसलिए वह उसे मनाने आया है।
लड़के की बातें सुनकर पहले तो छात्रा के परिजनों ने उसे खूब समझाया कि लड़की उससे नहीं मिलना चाहती लेकिन जब वह नहीं माना तो फिर उसकी उसकी लात-घूंसों से जमकर खबर ली।
पिटाई के बाद बुलाई पुलिस
छात्रा के परिजनों ने पहले तो लड़के की जमकर पिटाई की और फिर कंट्रोल रूम फोन करके पुलिस को भी बुला लिया।
हालांकि देर रात तक उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही थी।
वहीं छात्र का यही कहना है कि लड़की उसकी दोस्त है बस कुछ कारणों से वह नाराज चल रही है इसीलिए वह उसकी नाराजगी दूर करने उसके घर आया था।
ये आशिक तो उससे भी आगे!
वहीं एक अन्य मामले में, नौवीं की छात्रा को परेशान करने और दोस्ती का प्रपोजल ठुकराने पर एक युवक ने छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली।
तेजाब डालने की धमकी से छात्रा बुरी तरह डर गई और परिजनों से इसकी शिकायत की।
छात्रा की शिकायत पर बृहस्पतिवार को स्कूल गेट पर पहुंचे परिजनों ने छात्र को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस के बीच छात्र के माफी मांगने पर छात्रा के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
छात्रा की अनेदखी पर उठाया कदम
मामला नगर के पब्लिक स्कूल से जुड़ा है। स्कूल में मोदीनगर निवासी एक युवती कक्षा नौंवी की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र छात्रा को आते-जाते परेशान करता था। छात्रा के अनदेखी करने पर छात्र के हौसले बढ़ते गए और उसने छात्रा के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा।
इनकार करने पर आरोपी ने छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को परिजन स्कूल गेट पर पहुंचे और स्कूल गेट पर छात्र को दबोच लिया। परिजनों ने छात्र को जमकर धुना।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में छात्र ने छात्रा के परिजनों से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ। उधर, एसएचओ दीपक शर्मा ने सूचना से इनकार किया है।