शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले कांवड़ लेकर गांव की परिक्रमा लगाने के दौरान दो पक्ष आपस में टकरा गए। पथराव में कांवड़ लेकर आए दो भाई चोटिल हो गए। चोटिल भाई इलाज और मेडिकल चेकअप कराने बीके अस्पताल पहुंचे तो हमलावर भी आ धमके।
ईएमओ के सामने ही चार हमलावरों ने दोनों को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही एनआईटी तीन चौकी इंचार्ज जाकिर हुसैन तुरंत अस्पताल पहुंचे, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अजरौंदा गांव निवासी सगे भाई जोगेंद्र सिंह, सुंदर सिंह शुक्रवार तड़के डाक कांवड़ लेकर आ रहे थे। कालिंदी कुंज पर उनका स्वागत गांव के ही कुछ लोगों ने किया। कालिंदी कुंज पर जोगेंद्र कांवडिय़ों को पानी की थैलियां बांट रहा था।