फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ एसपी ने पत्नी पर दर्ज कराया हैकिंग का मामला, मिनी स्टेटमेंट निकालने का आरोप 

Wed, 13 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एसपी हिमांशु कुमार ने ईमेल अकाउंट हैक करने और बिना अनुमति खाते की जानकारी निकालने में पत्नी व उसके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसपी और पत्नी के बीच दो साल से विवाद चल रहा है। बिसरख थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना बिसरख में दी शिकायत में एसपी ने आरोप लगाया है कि दो वर्षों से उनका व पत्नी का विवाद चल रहा है। 

तीन दिन पहले बिना अनुमति के पत्नी ने उनके बैंक खाते की मिनी स्टेटमेंट निकलवाई और ईमेल अकाउंट भी हैक कर लिया। आरोप है कि उनके ईमेल से कई जानकारियां भी हासिल की गई हैं। 
विज्ञापन


मिनी स्टेटमेंट निकलवाने की जानकारी उन्हें बैंक से पता चली। बिसरख पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत जुगेंद्र, योगेंद्र, नीलम, पूजा और मनोज आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी ही कर सकते हैं। जल्द ही मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें