फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों की नसबंदी कराने का बयान देना पड़ा महंगा, पूर्व MLA रोशनलाल पर केस दर्ज

Wed, 27 Apr 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह
विज्ञापन
रोशन लाल आर्या
विज्ञापन
जाटों की नसबंदी करवाने से संबंधित बयान देना यमुनानगर के छछरौली से पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य को महंगा पड़ गया। पूर्व विधायक के खिलाफ मेवात पुलिस के फिरोजपुर झिरका थाने में जातीय हिंसा भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। उनके अलावा अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रविवार रात फिरोजपुर झिरका में आयोजित भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की सभा में उन्होंने यह विवादित भाषण दिया था। जिसकी पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान दीपक गहलावत ने कहा कि पुलिस की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं। जिसमें पूर्व विधायक पर धारा 153ए व 124ए के तहत रपट लिखी गई है।

मामले की जांच की जा रही है। वहीं राजकुमार सैनी का नाम है या नहीं इस पर उन्होंने कहा कि इस में 6-7 अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है, जिनके नाम जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार देर रात फिरोजपुर झिरका में 35 बिरादरी की जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा सांसद राजकुमार सैनी बतौर मुख्य अतिथी उपस्थित हुए थे।

फिरोजपुर झिरका की जनसभा में द‌िया था बयान

इसी जनसभा में यमुनानगर के छछरौली से विधायक रहे रोशनलाल आर्य भी उपस्थित थे। जिसमें उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि हरियाणा को आग में झोंकने वाले लोगों को बशा नहीं जाना चाहिए।

अगर मेरी चले वे जाटों की नशबंदी करवा दूं और उन्हें सबक सिखा दूं। पूर्व विधायक ने बोलने के दौरान इस तरह कड़ा रूख इतियार किया हुआ था कि सांसद राजकुमार सैनी के रोकने के बाद भी वह नहीं रूके।

क्या लिखा है एफआईआर में: मेवात पुलिस के फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी इंचार्ज एसआई रामचंद्र ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सांसद राजकुमार सैनी व पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य शहर के जलेबी चौक पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

सूचना पर वे और एएसआई जुगल किशोर व सिपाही इरशाद मौके पर पहुंचे। जनसभा में पूर्व विधायक व 6-7 अन्य नेताओं ने अपने भाषण दिए। अपने भाषणों में उन्होंने धार्मिक, जातीय, मूलवंशिय, जातिय भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नियत से 35 बिरादरी बनाम एक बिरादरी का नारा दिया और जाटों को लुटेरा कहा।
विज्ञापन

जाटों को समाज से अलग करने को भी कहा था

मीटिंग में जाट नेता - फोटो : अमर उजाला
जाटों को समाज से अलग करने व हुक्का पानी अलग करने, आगे लुटेरे कह कर बोलने के लिए मंच से कहा। कहा कि सरकार इनके दबाव में काम कर रही है और कभी भी गिर सकती हैं। 35 बिरादरी के लोग अपनी बात दिल में दबाए बैठे हैं और वे ईंट से ईंट बजाकर दम लेंगे।

इन्होंने आरक्षण 35 बिरादरी के लोगों के घरों को फूंककर व बंदूक की नोक पर लिया हैं। हम इन्हें ये आरक्षण हासिल नहीं होने देंगे। इन वक्ताओं ने इस प्रकार का भाषण देकर व विधि द्वारा स्थापित सरकार के खिलाफ घृणा पैदा करके धारा 153 ए व 124ए के तहत जुर्म किया हैं।

राजकुमार सैनी को नहीं किया नामजद:
-भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने भी जाटों के खिलाफ आग उगली थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें इस मामले में नामजद नहीं किया। जिससे स्पष्ट है कि सरकार भी राजकुमार सैनी को संरक्षण दे रही हैं और वे लगातार एक जाति विशेष को निशाना बनाकर प्रदेश के भाईचारे को खराब करने का काम कर रहे हैं। सुखीराम देशवाल, नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह, बीआर देशवाल, उदय तंवर, किशन सिंह आदि का कहना है कि इस सारे फसाद की जड राजकुमार सैनी है और सरकार उसे संरक्षण दे रही हैं। भाईचारे को खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को बशा नहीं जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या पद से संबंध रखता हो। जांच हो रही है: इस मामले में पुलिस की शिकायत पर पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य समेत 6-7 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इस मामले में और कौन-कौन दोषी है, इसकी जांच की जा रही हैं।-दीपक गहलावत, पुलिस अधीक्षक मेवात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें