फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने खाली कोठी में किया 6 साल की बेटी से दुष्कर्म

Fri, 19 May 2017 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

साकेत स्थित खाली कोठी में शर्मनाक घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके साकेत में एक खाली पड़ी कोठी में छह साल की मासूम बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। आरोपी पिता वहां चौकीदारी है। शर्मनाक घटना के बाद आरोपी डरा-धमकाकर बच्ची को खानपुर स्थित घर ले आया।
विज्ञापन


बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ी, तो पड़ोसी महिला ने इसकी सूचना दिल्ली महिला आयोग की वूमेन हेल्पलाइन पर दी। सूचना केेे आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को एम्स में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नौ माह पूर्व ही की थी शादी

पुलिस ने आरोपी 28 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपनी मां व सौतेले पिता के साथ खानपुर में रहती है।

पहले पति से विवाद होने के बाद उसकी मां ने आरोपी से नौ माह पूर्व ही शादी की थी। फिलहाल बच्ची की मां गर्भवती भी है। आरोपी साकेत में एक कोठी की चौकीदारी करता है। कोठी का मालिक दुबई में रहता है।

आरोप है कि मंगलवार दोsssपहर को घुमाने की बात कर आरोपी बच्ची को साकेत स्थित कोठी में ले आया। वहां आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें