वाटिका सिटी में रहने वाले एक निजी कंपनी के एचआर अधिकारी के बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए।
वारदात तब हुई जब कार्ड अधिकारी की जेब में था और एटीएम से पैसे निकलने का संदेश उसके मोबाइल पर मिला।
वाटिका सिटी में रहने वाले निजी कंपनी के एच आर अधिकारी ने आर्थिक अपराध शाखा को दी शिकायत में बताया कि उसका निजी बैंक में खाता है।
खाते से 26 से 29 सितंबर 2013 के बीच तीन बार में अलग-अलग एटीएम से 30 हजार रुपये निकाले गए हैं। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार दो बार तो पैसा वाटिका सिटी के पास के एटीएम से ही निकाला है। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात में किसी न किसी करीबी व्यक्ति का हाथ है।
पुलिस उन एटीएम का सीसीटीवी फुटेज लेकर पैसा निकलवाने वाले आरोपी की पहचान करने में जुटी है।