डीएलएफ फेस वन में रहने वाली बुजुर्ग महिला को सोमवार की दोपहर को घर के दो नौकरों ने बंधक बना कर 50 लाख रूपये की ज्वैलरी लूट ली। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी हुई है।
डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने दिल्ली में ज्वैलर बेटे के बयान पर दो नौकरों के खिलाफ बांक बनाने, मारपीट व लूट का मामला दर्ज किया है। डीएलएफ फेस वन में 13/42 में रहने वाले ध्रुव बंसल ने फेस वन थाना पुलिस को बताया कि उसकी दिल्ली में ज्वैलर की दुकान है
उसके माता-पिता के साथ उसकी पत्नी व बेटी घर पर रहती है। पांच दिन पहले उसने सागर नामक नौकर को घर पर रखा था। उसके 15 दिन पहले एक नौकर शंकर को भी रखा था।
दोनों ने सोमवार की दोपहर एक बजे के लगभग उसकी मां (65) को बंधक बना कर बाथरूम में बंद कर दिया। आरोपियों ने उसकी मां के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
उसकी मां के गले में हीरे की चेन, दो चूडिय़ां व अंगूठी थी। जिसे वह लूट ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी कीमत 50 लाख रूपये से अधि थी। सीन ऑफ क्राइम टीम व अपराध शाखा दो की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को अभी तक नौकरों तक पहुंचने के लिए कोई सुराग नहीं मिला है।