गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार दोपहर को लावारिस बैग देखकर ट्रेन के डिब्बे में अफरातफरी मच गई। यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे। लोगों की आवाज सुनकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की जांच की, तो पता चला कि यह किसी यात्री का बैग है।
बैग को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बाद में बैग के लिए जयपुर मुख्यालय से जीआरपी के पास फोन आया। जीआरपी ने बैग को दूसरी ट्रेन में किसी यात्री को देकर मालिक तक पहुंचाया।
शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास जयपुर को जाने वाली ट्रेन गरीब रथ एक्सप्रेस पहुंची ही थी कि ट्रेन की पीछे से चौथे बोगी में लावारिस बैग को देखकर बोगी में अफरातफरी मच गई। यात्री बोगी से चिल्लाकर उतरने लगे।
बैग को मेटल डिटेक्टर से चेक किया
लावारिस बैग
- फोटो : सुदर्शन झा
पास ही लगते जीआरपी थाने में एसएचओ पवन यादव ने लोगों को उतरते देखा, तो जीआरपी थाने से जवानों ने मौके पर जाकर देखा, तो एक सीट के ऊपर लावारिस बैग रखा हुआ था। पुलिस ने पूछताछ कर पता किया तो वह किसी यात्री का बैग था, जो ट्रेन में छोड़ गया था।
बैग को मेटल डिटेक्टर से चेक किया, तो सामान्य मिला। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने बैग को उसके मालिक तक पहुंचा दिया।
किसी यात्री का बैग ट्रेन मेें रह गया था। लोगों को लगा कि यह कोई साजिश हो सकती है। यात्रियों द्वारा जानकारी देने के बाद चेकिंग की गई, तो सब कुछ सामान्य मिला। लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। -पवन यादव, एसएचओ, जीआरपी पुलिस थाना, रेलवे स्टेशन