फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने हर डंडा मारने के लिए 200 रुपये, तीन लाइन हाजिर

Thu, 30 Jul 2015 01:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को तीन और सिपाहियों पर गाज गिरी। शास्त्रीनगर पुलिस चौकी में युवक की पिर्टाई कर हर डंडे के दूसरे पक्ष से 200 रुपये वसूलने के आरोपी तीन सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही उनके खिलाफ कविनगर थाने में मारपीट और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी पुलिसकर्मी पीसीआर- 34 पर तैनात थे।

दूसरी तरफ, पुलिसकर्मियों के बचाव में दूसरे पक्ष ने भी एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है और सिपाहियों को बेकसूर बताया है।

सीओ सेकेंड रणविजय सिंह ने बताया कि पीसीआर-34 पर तैनात सिपाहियों चरण सिंह, अक्षय त्रिपाठी और अमित राणा के  खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सिपाहियों पर फैक्ट्री गार्ड धर्मेंद्र निवासी रजापुर कालोनी की पिटाई करने और विपक्षी पार्टी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। आरोपी सिपाहियों के खिलाफ जांच की गई, आरोप सही पाए गए।

एसएसपी के निर्देश पर तीनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। दूसरी तरफ, धर्मेंद्र की साली ने आरोप लगाया है कि जीजा धर्मेंद्र जबरन उसकी दूसरी शादी कराना चाहता है।
विज्ञापन


पुलिस की मदद से वह ससुराल पहुंची तो जीजा ने उसके ससुर को बदनाम किया और पुलिसकर्मियों से खिन्न होकर पिटाई की मनगढंत कहानी पुलिस अधिकारियों को सुनाई।

ये है मामला  
सोमवार को रजापुर कालोनी निवासी धर्मेंद्र ने सीओ सेकेंड से तीन सिपाहियों के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि उसकी साली पर उसका ससुर बुरी नीयत रखता था।

साली ससुराल नहीं जाना चाहती थी, ससुराल वाले उसे जबरन ले जाना चाहते थे। उसने विरोध जताया तो ससुराल वालों ने पुलिस को बुला लिया। विपक्षी पार्टी से साठगांठ कर पुलिसवाले उसे शास्त्रीनगर पुलिस चौकी ले गए और मारपीट की।
विज्ञापन


इसके बाद साली को भी जबरन उसके ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया, हालांकि साली ने जीजा द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें