फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में सिपाही ने फांसी लगाई, तीन दिन पहले ही आया था दिल्ली

Mon, 04 Apr 2016 07:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झड़ौदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में शनिवार रात एक सिपाही ने खुदकुशी कर ली। उसका शव शौचालय में फंदे से लटका हुआ मिला। उसकी शिनाख्त सिक्किम निवासी तिरथा तमांग(26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उसकी ट्रेनिंग सोमवार से शुरू होने वाली थी। फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। उनसे पूछताछ के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एक बजे पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज से पुलिस को सूचना मिली कि एक सिपाही ने खुदकुशी कर ली है।

सूचना मिलते ही बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही का शव शौचालय के छत में लगे लोहे के गाटर से फंदे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर छानबीन शुरू की। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण सिक्किम जिले के नामची इलाके का रहने वाला था

यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
पुलिस ने बताया कि तिरथ तमांग पूर्वोत्तर राज्यों के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल अभियान के तहत सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ था। वह दक्षिण सिक्किम जिले के नामची इलाके का रहने वाला था।

वह एक अप्रैल को दिल्ली आया था और चार अप्रैल से उसकी ट्रेनिंग शुरू होने वाली थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तमांग का मोबाइल बंद था। जिसे ऑन कर यह पता किया जा रहा है कि उसकी किन लोगों से और क्या क्या बातें हुई हैं।

पुलिस कर्मी इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर दिल्ली आते ही दो दिन में ऐसा क्या हुुआ, जिससे उसने खुदकशी कर ली। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तमांग के परिवार वाले ही कारणों के बारे में खुलासा कर पाएंगे। फिलहाल पुलिस सोमवार को परिवार के दिल्ली पहुंचने का इंतजार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें