फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में हुई कहासुनी तो रिटायर्ड फौजी ने बस चालक व कंडक्टर पर चलाई गोली

Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सेक्टर-20 इलाके में चलती रोडवेज बस में चालक और कंडक्टर से कहासुनी होने पर रिटायर्ड फौजी ने पिस्टल से दो गोलियां चला दीं। निशाना चूक गया और गोली से बस का शीशा टूट गया। 
विज्ञापन


शीशे के टुकड़े बस कंडक्टर के पैर में जा चुभे, जिससे वह घायल हो गया। इस हमले में बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।  बस चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत्त फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिलहाल दिल्ली के डॉक्टर का पीएसओ है। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से भगवानपुर गांव, मैनपुरी (उप्र) निवासी जीवन सिंह रिटायर्ड फौजी है। 
विज्ञापन


विगत पांच वर्षों से न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली निवासी डॉक्टर के पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) के रूप में काम कर रहा है। जीवन बुधवार को मैनपुरी से दिल्ली आने के लिए यूपी रोडवेज की बस में सवार हो गया। 

उसे रजनीगंधा चौक स्टॉप पर उतरना था, लेकिन बस उधर से नहीं जा रही थी। बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे बस चालक ने जीवन को सेक्टर-37 उतरने को बोला, लेकिन वह नहीं उतरा। 

जीवन ने चालक को रजनीगंधा चौक की तरफ से चलने को बोला। इसी बात पर बस चालक व कंडक्टर से जीवन की कहासुनी होने लगी। फिर सेक्टर-10 के ट्रैफिक सिग्नल पर कंडक्टर ने उतरने को कहा, लेकिन फौजी ने मना कर दिया। इसको लेकर बात बढ़ गई। 

इसके बाद गुस्से में फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चालक व कंडक्टर की तरफ दो फायर कर दिए। हमले में गोली शीशे पर जा लगी। इससे शीशा टूट गया और उसके टुकड़े बस कंडक्टर शिवराम यादव निवासी मैनपुरी के पैर में लग गए। 

अचानक गोली चलने से बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत्त फौजी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल कंडक्टर को अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें