फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने को करता था स्नैचिंग

Thu, 19 Jun 2014 12:55 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में स्नैचिंग करने वाले जिम संचालक और सर्राफ समेत चार स्नैचर गिरफ्तार किए हैं। इन्हें वैशाली सेक्टर-4 से पकड़ा। इनके पास से तीन चेन और एक बाइक मिली है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि गैंग का सरगना जिम संचालक बाहरवाली को महंगे गिफ्ट देने के लिए वारदात करता था। ये गैंग अब तक 20 से ज्यादा वारदातें कर चुका है।

एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रविंद्र उर्फ गोविंदा, गौतम, यशपाल उर्फ हनी और सोनू हैं। इंदिरापुरम निवासी रविंद्र उर्फ गोविंदा भोवापुर में जिम चलाता है। वह गैंग लीडर है।

पहले वह मॉल के बाहर पार्किंग चलाता था। उसके कुछ साथी युवक स्नैचिंग करते थे। उन्हीं से प्रेरित होकर वह स्नैचिंग करने लगा। वह शादीशुदा है, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड भी हैं।
विज्ञापन


रवींद्र के जिम में पुस्ता निवासी आटो चालक गौतम और लोनी निवासी यशपाल उर्फ हनी आते हैं। तीनों की दोस्ती है। तीनों शाम को स्नैचिंग की वारदात करते थे।

तीन से चार लूट की वारदात होने पर लूटी गई ज्वैलरी साहिबाबाद की राजीव कालोनी निवासी सर्राफ सोनू को बेच देते थे। एसएपी सिटी ने बताया कि सोनू का भाई पूर्व में चोरी की ज्वैलरी खरीदने के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें