फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 वर्षीय बच्चे के साथ दो किशोरों ने किया सामूहिक कुकर्म 

Tue, 19 Dec 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेपुरम में छह वर्षीय बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म किया गया।  बच्चे के निजी अंग पर काफी चोटें भी आई हैं। मेडिकल जांच में किशोर के साथ कुकर्म होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले में दो किशोर आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों किशोर की उम्र 14 और 15 वर्ष है। ये आरकेपुरम के सेक्टर-दस निवेदिता कुंज में रहते हैं। आरोपी आठवीं व नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। वहीं पीड़ित छह वर्ष का बच्चा भी निवेदिता कुंज का रहने वाला है।

आरोपी बच्चे को पार्क में ले जाते थे और उसके साथ कुकर्म करते थे।  बच्चे के साथ पहली बार करीब एक सप्ताह पहले और इसके बाद 16 दिसंबर को कुकर्म किया।  बच्चे की मां ने वारदात की शिकायत 16 दिसंबर की रात को आरकेपुरम थाना पुलिस में की।
विज्ञापन


17 दिसंबर को मामला दर्जकर दोनों आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों को शनिवार को जुबेनाइल बोर्ड में पेश किर बाल सुधार गृह भेज दिया। घटना के बाद पीड़ित बच्चा सदमे में है और उसकी काउंसलिंग करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें