फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनी तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट्स कार, छह दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत

Fri, 03 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको स्पोर्ट्स कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समयपुर बादली इलाके के बुढपुर गांव के पास शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसे में ईको स्पोर्ट्स कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार नेशनल हाईवे एक पर खड़े एक डंपर में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन


टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर काफी मुश्किल से उसमें सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।

मृतकों की पहचान प्रेम विहार निवासी अंसार अहमद, सुल्तानपुर (यूपी) निवासी विकास, सोनिया विहार निवासी विवेक तिवारी, लोनी गाजियाबाद निवासी निशांत, द्वारका निवासी दीपक और सोनिया विहार निवासी अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। स्क्रैप का काम करने वाले सभी आपस में दोस्त थे। घटना के समय सभी दीपक की ईको स्पोर्ट्स कार से स्क्रैप देखने के लिए सोनीपत जा रहे थे।

जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी तड़के करीब साढ़े चार बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार के परखच्चे उड़े हुए हैं और उसमें सवार छह लोग बुरी तरह जख्मी हैं।

गैस कटर मंगवाकर कार को काटकर सभी को बाहर निकाला

डंपर से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार - फोटो : अमर उजाला
सभी कार में फंसे थे। उन्हें निकालने में काफी दिक्कत हो रही थी। पुलिस ने मौके पर गैस कटर मंगवाकर कार को काटकर सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सभी सोनीपत की ओर जा रहे थे। बुढपुर गांव के पास नेशनल हाईवे नंबर एक पर उनकी कार सड़क पर खड़े डंपर में जा घुसी। छानबीन के दौरान मौके पर पुलिस को डंपर का एक पहिया और मिट्टी गिरी हुई मिली।

पुलिस ने मिट्टी लदे डंपर की पहचान करते हुए बकौली गांव पहुंची और चालक संतोष को दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

हादसे के बाद भाग गया चालक 
चालक ने पूछताछ में बताया कि घटना के समय उसके डंपर का पहिया पंचर हो गया था। वह सड़क के किनारे खड़ा कर दूसरा पहिया लगा रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार से एक कार आई और डंपर के पिछले हिस्से में घुस गई। हादसे के बाद काफी डर गया, जिसकी वजह से डंपर समेत मौके से फरार हो गया।

घुमने के लिए अमित के साथ कार में सवार हो गया था विकास :
समयपुर बादली में हुए दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। मूलत: अंबेडकर नगर निवासी विकास सोनिया विहार में रहने वाले अमित सिंह का चाचा था।

विकास मुंबई में रहता था और तीन दिन पूर्व ही दिल्ली घूमने के लिए आया था। जब विकास को पता चला कि अमित अपने दोस्तों के साथ सोनीपत जा  रहा है तो उसने भी घूमने के इरादे से उसके साथ चलने की बात कही। दोस्तों ने बताया कि उन लोगों ने कहा कि सुबह का नाश्ता मुरथल में करने के बाद सभी स्क्रैप की डील करने के लिए सोनीपत जाएंगे।

डंपर चालक की लापरवाही बनी हादसे की वजह 

मृतक विवके तिवारी - फोटो : अमर उजाला
डंपर चालक की लापरवाही बनी हादसे की वजह 
अभी तक की जांच में डंपर चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात सामने आ रही है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि घटना के समय कार की रफ्तार करीब सौ से ज्यादा थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से डंपर का पहिया, जैक, लकड़ी के गुटके और ईट के अलावा मिट्टी मिली। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि घटना के समय डंपर चालक पहिया बदल रहा होगा।

लेकिन कोई संकेतक नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इको कार की हालात देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। जिसकी वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका।

दीपक यादव चला रहा था कार
मूलत: अलीगढ़(यूपी) का रहने वाला दीपक घटना के समय कार चला रहा था। पुलिस को उसके पास से लाइसेंस मिला। कार भी उसके नाम से और उसके द्वारका के पते पर ही रजिस्टर्ड है। दीपक पत्नी दीप्ति व तीन साल के बेटे के साथ द्वारका में रहता था।

अंसार के रुपये हुए गायब 

क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
अंसार के रुपये हुए गायब 
मूलत: आजमगढ़ का रहने वाला अंसार अपने परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहता था। उसके दोस्त सुजीत ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद से अंसार के डेढ़ लाख रुपये गायब हैं।

उसने बताया कि अंसार को किसी पार्टी को रुपये देने थे और वह घर से रुपये लेकर निकला था। सुजीत ने बताया कि वह अक्सर अंसार के साथ रहता था। लेकिन उसका सोनीपत जाने का कार्यक्रम इतनी जल्दी में हुआ कि वह नहीं जा सका।

हालांकि अंसार ने जाने से पहले उससे सोनीपत जाने की बारे में बताया था। सुजीत ने बताया कि विवेक मूलत: बस्ती(यूपी) का रहने वाला था और सोनिया विहार में सपरिवार रहता था।
विज्ञापन

अमित ने एक माह पहले ही शादी की सालगिरह मनाई थी 

मृतक अमित - फोटो : अमर उजाला
अमित ने एक माह पहले ही शादी की सालगिरह मनाई थी 
पिछले साल 2 मई को अमित की शादी हुई थी। एक साल पूरा होने पर पिछले महीने अमित ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। इसमें उसने अपने सभी रिश्तेदारों को न्यौता दिया था। उसके परिवार वाले बताते हैं कि सालगिरह के साथ साथ उसे इस बात की काफी खुशी थी कि वह पिता बनने वाला है।

पत्नी को रास्ते में मिली पति के मौत की खबर 
अमित ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों को गांव जाने के लिए ट्रेन में बिठाया था। अमित के दोस्त के मुताबिक ट्रेन फैजाबाद पहुंचा थी इसी दौरान उसके परिवार वालों को दुखद सूचना मिली।

अमित की पत्नी के साथ होने की वजह से परिवारवाले अपने आंसु को रोकने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन परिवार वालों के चेहरे को भांपकर अमित की पत्नी से नहीं रहा गया और फिर परिवार वाले भी अपने को रोक नहीं पाए।

विकास घूमने के लिए मुंबई से आया था अमित के पास
समयपुर बादली में हुए तेज रफ्तार दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। मूलत: अंबेडकर नगर निवासी विकास सोनिया विहार में रहने वाले अमित सिंह का चाचा था। विकास मुंबई में रहता था और तीन दिन पूर्व ही दिल्ली घूमने के लिए आया था।

जब विकास को पता चला कि अमित अपने दोस्तों के साथ सोनीपत जा रहा है तो उसने भी घूमने के इरादे से साथ चलने की बात कही। दोस्तों ने बताया कि उन लोगों ने कहा कि सुबह का नाश्ता मुरथल में करने के बाद सभी स्क्रैप की डील करने के लिए सोनीपत जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें