पश्चिम जिला पुलिस ने तीन ऐसे बहन-भाई को दबोचा है जो बूढ़े और अकेले ज्वेलर्स के यहां चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बाद में उड़ाए गए माल को नंद नगरी के एक ज्वेलर को बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी ज्वेलर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान चुन्नी लाल (32) और ज्वेलर प्रेम कुमार (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने चुन्नी लाल की 31 और 36 वर्षीय दोनों बहनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 नोजपिन (नाक की लोंग) बरामद की है।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को मादीपुर निवासी बुंदू अली ने बताया कि उनकी दुकान पर दो महिलाएं और एक युवक ग्राहक बनकर आए थे।