फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने पर की बहन की हत्या

Mon, 19 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीलमपुर इलाके के शास्त्री पार्क में बुधवार दोपहर घर में गोली लगने से सोनम (25) की मौत मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। सोनम की हत्या उसकी छोटी बहन ने प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने की वजह से की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी छोटी बहन को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल छोटी बहन का प्रेमी और उसका दोस्त फरार है। पुलिस के मुताबिक, सोनम सपरिवार गली नंबर-4, शास्त्री पार्क स्थित मकान की चौथी मंजिल पर किराये पर रहती थी।

इसके परिवार में पिता जाकिर, मां, 16 वर्षीय भाई और छोटी बहन शाजिया (20) हैं। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे पड़ोसियों ने सोनम के फ्लैट से गोली चलने की आवाज सुनी। इसके थोड़ी देर बाद परिजन सोनम को जगप्रवेशचंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सोनम के सीने में गोली लगी थी। सोनम की बहन शाजिया ने पुलिस को कहानी सुनाई कि माता-पिता और भाई बाहर गए थे। सोनम दूसरे कमरे में थी। इस बीच उससे मिलने आए दो युवकों ने सोनम को गोली मार दी। उसकी कहानी पर पुलिस को शक हुआ।

पुलिस ने शाजिया से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई। उसने बताया कि सोनम का तीन साल पहले तलाक हो चुका था। घर में वह छह साल के बेटे के साथ रहती थी। शाजिया की रिहान नामक एक युवक से दोस्ती है। सोनम को शाजिया का रिहान से मिलना-जुलना पसंद नहीं था।

इसीलिए शाजिया और उसके प्रेमी रिहान ने सोनम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रिहान ने शाजिया को तमंचा लाकर दिया। घटना वाले दिन घर में सोनम, उसका बेटा और शाजिया थे। शाजिया ने झगड़े के दौरान सोनम को गोली मार दी। बाद में उसने कॉल कर रिहान के दोस्त आबिद को बुलाया और उसे तमंचा दे दिया। आबिद तमंचे के साथ फरार हो गया। वहीं, वारदात के बाद से रिहान भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें